--विज्ञापन यहां--

साइबर सुरक्षित बिहार: कतरीसराय, बिहारशरीफ और राजगीर में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश

On: August 4, 2026 2:23 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

बिहारशरीफ, 29 जुलाई।
बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षित बिहार अभियान के तहत आज नालंदा जिले के कतरीसराय, बिहारशरीफ एवं राजगीर में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं युवाओं ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं यूपीआई धोखाधड़ी, क्यूआर कोड स्कैम, फर्जी लोन ऐप, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग ठगी और निवेश के नाम पर होने वाले साइबर अपराधों को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने लोगों को संदेश दिया कि किसी भी लिंक पर क्लिक करने या ऑनलाइन लेन-देन से पहले “रुकें, सोचें, सत्यापित करें, फिर क्लिक करें।”

साइबर सुरक्षित बिहार अभियान के प्रमुख अभिनव दास ने कहा कि “साइबर सुरक्षा केवल तकनीक का विषय नहीं, बल्कि जन-जागरूकता का विषय है। जब प्रत्येक नागरिक सतर्क रहेगा, तभी साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। हमारा लक्ष्य साइबर सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाकर बिहार के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना है।”

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को बताया गया कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही मजबूत पासवर्ड का उपयोग, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अपनाने, ओटीपी एवं बैंकिंग विवरण साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी गई।

साइबर सुरक्षित बिहार अभियान बिहार पुलिस के साइबर क्राइम एंड सिक्योरिटी यूनिट (CCSU), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एवं इंटेनेक्स्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पूरे बिहार में साइबर जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित एवं डिजिटल रूप से सशक्त समाज का निर्माण करना है।

“सजग नागरिक • सुरक्षित समाज • सुरक्षित बिहार”

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें