
पटना/नई दिल्ली: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी कम बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास रच दिया है। महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 32वें दिन भारत में 150 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े को पार कर लिया है।
‘माउथ पब्लिसिटी’ से बदला किस्मत का रुख ओपनिंग डे (पहले दिन) पर महज 10 लाख रुपये से शुरुआत करने वाली इस फिल्म को शुरुआती दिनों में बहुत कम शोज़ मिले थे। लेकिन दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स और ‘माउथ पब्लिसिटी’ के दम पर फिल्म ने चौथे और पांचवें हफ्ते में जबरदस्त वापसी की।
कमाई के मुख्य आंकड़े:
- बजट: करीब ₹2 करोड़
- 32वें दिन की कमाई: ₹9.50 करोड़ (नेट)
- भारत में कुल नेट कलेक्शन: ₹131.63 करोड़
- भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन: ₹155.65 करोड़ से अधिक
11 सितंबर से होगी वर्ल्डवाइड रिलीज डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और शोभिनव सत्य स्टारर इस फिल्म की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए अब इसे 11 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर (ग्लोबली) रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। बिना किसी बड़े सुपरस्टार और बड़े प्रमोशनल बजट के यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है।













