--विज्ञापन यहां--

मानव भारती पटना में 27 अगस्त को ‘साइबर सिक्योर बिहार’,हर छात्र बने साइबर प्रहरी : अभिनव दास

पटना। विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने के उद्देश्य से ‘साइबर सिक्योर बिहार’ अभियान के तहत 27 अगस्त 2026 को मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल, पटना में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी मोबाइल ऐप और अन्य उभरते साइबर अपराधों के बारे में सरल एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। साइबर विशेषज्ञ और पुलिस अधिकारी वास्तविक मामलों के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताएंगे।

कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए रोचक और संवादात्मक बनाने के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र, विशेषज्ञ संवाद, साइबर चैंप क्विज, साइबर सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थी सीधे साइबर अपराध विशेषज्ञों एवं पुलिस अधिकारियों से अपने सवाल पूछ सकेंगे।

कार्यक्रम में श्री रंजीत कुमार मिश्रा, आईपीएस, महानिरीक्षक, साइबर क्राइम एंड सिक्योरिटी यूनिट (CCSU), बिहार; डॉ. राजेश कुमार, आई4सी साइबर विशेषज्ञ; श्री संजीत कुमार सिन्हा, डीएसपी, CCSU, बिहार; श्री अभिनव दास, साइबर अपराध पर आधारित बेस्टसेलर ‘वेबकूफ’ के लेखक एवं ‘साइबर सिक्योर बिहार’ अभियान के प्रमुख; डीएसपी, साइबर पुलिस, पटना तथा डीएसपी, महिला थाना, पटना की सहभागिता रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई जाएगी और उन्हें अपने परिवार एवं समाज में साइबर सुरक्षा का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं विजेताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

‘साइबर सिक्योर बिहार’ अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने, सोच-समझकर निर्णय लेने और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सही कदम उठाने के लिए सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य श्री अनुपम मिश्रा का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें